January 29, 2026 2:01 pm

कांग्रेस कैंप कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन

हरदोई।कांग्रेस कैंप कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों के लोग शामिल रहे।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि होली का त्यौहार एकता और भाईचारे की मिसाल है जिसके तहत लोगों को आपसी मनमुटाव मिटाकर साथ रहना चाहिए।साथ में ही विधानसभा चुनाव हुए जिसमें हार के उपरांत अग्रिम लोकसभा के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम दिया गया है, ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके और कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाया जा सके और आम जनता का साथ दिया जा सके।
इस मौके पर भुट्टो मियां,राज वर्मा सेवादल, जिला अध्यक्ष, विनीत वर्मा जिला अध्यक्ष एससीएसटी, शिवम चौहान शहर अध्यक्ष छात्र कांग्रेस, शिवपाल जिला अध्यक्ष ओबीसी, आफताब हैदर जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक, रतन मोहन सिंह प्रदेश सचिव,युवा अमीर अहमद सिद्दीकी प्रदेश सचिव ओबीसी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा  होली का त्यौहार एकता और भाईचारे की मिसाल है जिसके तहत लोगों को आपसी मनमुटाव मिटाकर साथ रहना चाहिए।
इस मौके पर विनोद गुप्ता, शिव कुमार, नरवीर वर्मा, शिव कुमार गुप्ता टीटू, श्रद्धा शुक्ला शहर अध्यक्ष,आशा शुक्ला,शशि वर्मा,गीता देवी, रीता देवी, सीता देवी, रामनाथ मिश्रा,  अनीश खान,मनोज कुमार शर्मा, सामीन खान, कमलेश शुक्ला, बबन भाई, रितेश वर्मा,सतीश गुप्ता ,पूर्व प्रधान निसार अहमद,बादाम सिंह यादव पूर्व ब्लाक अध्यक्ष के अलावा कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें