March 16, 2026 3:41 am

मल्लावां, माँ आनंदी देवी का दो दिवसीय मेला सम्पन्न

 

मल्लावां हरदोई ।। माँ आनंदी देवी का दो दिवसीय मेला सम्पन्न हो गया। मेले में आने वाले भक्तों ने देवी मां की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद मांगा।
बेरिया नजीरपुर स्तिथ मां आनंदी देवी मन्दिर पर नवरात्रि की आठवीं व नवमी को मेला लगता है। जहा पर भक्त देवी जी की पूजा अर्चना करते है। और अपने लिए आशीर्वाद मांगते है। मन्दिर के पुजारी पंकज सैनी बताते है कि यह मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है । यहां पर आने वाले भक्तों की माता जी मनोकामना पूर्ण करती है। प्रधान प्रितिनिधि राहुल सिंह बताए है कि मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है। दो दिवसीय मेला भी लगता है जिसमे दूर दूर से भक्त लोग आते है। और रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें