March 12, 2026 10:27 am

सहकारिता मंत्री का कस्बे के मुख्य चौराहे पर किया गया जोरदार स्वागत

कछौना, हरदोई। हरदोई आगमन पर सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का कछौना चौराहा पर विधायक रामपाल वर्मा, एमएलसी अशोक अग्रवाल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। भाजपा विधायक व एमएलसी के स्वागत से मंत्री अभिभूत नजर आए। उन्होंने सहकारिता विभाग की बंद पड़ी योजनाओं को पुनः चालू कराने की बात कही। जिससे किसानों की आय के इजाफा हो, किसानों के विकास में सहकारिता का विशेष योगदान है। इस स्वागत कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, जिला मंत्री अजय शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रह्म कुमार सिंह, महामंत्री शिवम मिश्रा, अनूप दीक्षित, डॉ० शिवराज सिंह पटेल, सभासद अभय कुमार सिंह उर्फ टिंकू, प्रदीप गुप्ता, सनोज राठौर, शिव नारायण सिंह सेवक, सौरभ शुक्ला, बनवारीलाल आदि कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों ने जोरदार स्वागत किया।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें