March 14, 2026 1:10 am

डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, अल्लीपुर में हुआ टेबलेट व स्मार्ट फोन का वितरण

हरदोई।डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, अल्लीपुर,हरदोई में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा टेबलेट तथा स्मार्टफोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया।समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुशील चन्द्र त्रिवेदी”मधुपेश” ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र को अपना एक लक्ष्य तय करना चाहिए और उसके लिए जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए, अनवरत प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर चीज की उपयोगिता और अनुपयोगिता दोनों होती हैं। इसी प्रकार से यह जो आप लोगों को टैबलेट और स्मार्टफोन दिया जा रहा है इसका सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार का प्रयोग किया जा सकता है जो व्यक्ति सकारात्मक प्रयोग करता है और वह अपने लक्ष्य को अवश्य ही प्राप्त करेगा।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ राजनेता प्रहलाद मिश्र ने कहा कि हम सबको जीवन में कुछ बन सके या ना बन सके लेकिन एक अच्छा मनुष्य अवश्य बनना चाहिए जो व्यक्ति अच्छा मनुष्य है, और अच्छे मनुष्य के कर्तव्यों का पालन करता है वह व्यक्ति जीवन में अवश्य ही सफल होता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पूर्व डायट प्रवक्ता श्रीमती मीना मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि यह संस्थान उत्तरोत्तर प्रगति की ओर बढ़ रहा है इसके पीछे संस्थान परिवार की  सदैव  दृढ़संकल्प के साथ प्रतिपल कुछ नवीन अच्छा करने की सोच है।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने कहा, छात्र को जीवन पर्यन्त स्वाध्याय करना चाहिए जिससे वह जीवन शिखर पर आसानी से पहुँच जाता है।
महाविद्यालय का परिचय डाॅ. शशिकांत पांडेय ने प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन आनंद विशारद तथा आकांक्षा शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर स्नातक के अन्तिम वर्ष के विद्यार्थियो के स्मार्टफोन तथा परास्नातक के बच्चो को टैबलेट वितरित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें