March 19, 2026 8:06 am

एसडीएम सवायजपुर स्वाति शुक्ला की अध्यक्षता में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 

हरपालपुर/हरदोई।सवायजपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का शनिवार को आयोजन हुआ, जिसमें उप जिला अधिकारी सवायजपुर एवं क्षेत्राधिकारी हरपालपुर ने आए हुए फरियादियों की शिकायतें सुनी।
उप जिलाधिकारी सवायजपुर स्वाति शुक्ला की अध्यक्षता में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसमें सभी विभागों की 16 शिकायतें आई ,जिनमें 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है।अन्य शिकायतों के लिए टीम गठित कर मौके पर रवाना कर दी गई है। उप जिला अधिकारी स्वाति शुक्ला ने बताया कि संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में आई शिकायतों का तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है। इस मौके पर हरपालपुर के क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी, समेत सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें