March 19, 2026 9:41 am

छात्र छात्राओं,युवाओं को रैली से आयेगी जागरूकता-राजेश द्विवेदी

एसपी ने महिला आरक्षियों को मिशन शक्ति जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
हरदोई।पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा पुलिस कार्यालय से मिशन शक्ति के तहत जनपद में नियुक्त 30 महिला मुख्य आरक्षियों/आरक्षियों को 15 दो पहिया वाहनों पर सवार मय महिला थानाध्यक्ष के एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एसपी ने महिला आरक्षियों को मिशन शक्ति जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना
किया।जो हरदोई शहर के प्रमुख चौराहों से गुजरी। सभी वाहनों पर एक स्लोगन चस्पा है जिस पर मिशन शक्ति,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं विभिन्न प्रकार की आपातकालीन सेवाओं तथा उनके नम्बर के बारे में जानकारी दी गई है।इस रैली को देखकर शहर की महिलाओं,लड़कियों एवं बच्चो में सुरक्षा की भावना जागृत होगी।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, क्षेत्राधिकारी बघौली, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु ,
निरीक्षक एमटी,महिला थानाध्यक्ष एवं मीडिया बंधु प्रमुखता से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें