March 17, 2026 5:11 am

परिजनों के शादी से इंकार पर युवती उसी युवक के साथ हुई फरार

पुलिस ने युवती को बरामद कर डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा
आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर
हरपालपुर/हरदोई।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के परिजनों ने एक युवक के साथ शादी तय कर दी। जब परिजनों ने किसी कारण से युवक से शादी करने से मना कर दिया तो युवक युवती को लेकर फरार हो गया।युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा कराया है। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है।आरोपी युवक अभी तक फरार है।
हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती 27 फरवरी की रात अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। उसके प्रेमी के साथी उसकी शादी तय हुई थी जिसके बाद कुछ कारणवश लड़की के परिजनों ने शादी से मना कर दिया। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर शाहजहांपुर जनपद के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के थरिया गांव निवासी भूरा पुत्र नेत्रपाल के खिलाफ अपनी पुत्री को भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने 4 मार्च को आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वही आरोपी युवक पुलिस के गिरफ्त से अभी भी दूर है ।प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया  कि युवती को ककरा तिराहे से बरामद कर लिया गया है। जिसे डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें