March 15, 2026 10:02 pm

विश्व विरासत दिवस के अवसर पर भाजपाइयों ने स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित

हरदोई।भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से चलाए जा रहे सामाजिक न्याय
पखवाड़ा के अंतर्गत विश्व विरासत दिवस के अवसर पर नगर के शहीद स्मारक पर स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई कर्मचारियों को स्वच्छ भारत में उनके योगदान के लिए माल्यार्पण कर अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक विरासत को मनाने और बढ़ावा देने के लिए देश भर में ‘विरासत दिवस’ मना रही है। देश में कई अद्भुत निर्माण विरासत हैं जो वक्त के साथ जर्जर होती जा रही हैं। इनके स्वर्णिम इतिहास और निर्माण को बचाने के लिए विश्व विरासत दिवस या विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। वैसे तो कई सारी विश्व धरोहरें हैं, जो दुनियाभर में प्रसिद्द हैं लेकिन अगर हम भारतीय विश्व धरोहरों की बात करें तो भारत में वर्तमान में 40 विश्व धरोहरे हैं। यूनेस्को ने भारत में कुल 40 विश्व धरोहरें घोषित की हैं। इनमें सात प्राकृतिक, 32 सांस्कृतिक और एक मिश्रित स्थल हैं। भारत में सबसे पहली बार एलोरा की गुफाओं (महाराष्ट्र) को विश्व विरासत स्थल घोषित किया था। वहीं अगर 39वीं और 40वीं विश्व विरासत की बात करें तो कालेश्वर मंदिर तेलंगाना में स्थित है। वहीं 40 वां विश्व धरोहर हड़प्पा सभ्यता का शहर धोलावीरा है।
भाजपा का सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज १८ अप्रैल को मंडल स्तर तक सभी नगर पंचायतों एवं नगरपालिकाओं के स्वच्छता सैनिकों को भाजपा नेताओं ने सम्मानित किया।
नगर के शहीद उद्यान में पूर्व जिला अध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने पदाधिकारियों के साथ मिलकर शहीद उद्यान की साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त की। साथ ही नगर से सटे ग्रामीण इलाको में जाकर इज्जर घर के लाभार्थियों को इज्जतघर से मिलने वाले सकारात्मक परिणामों पर परिचर्चा की। उन्हे शौचालय के असंख्य फायदे गिनवाए। ग्रामीणों की जिंदगी में आए बदलाव के संस्मरणों को संकलित किया।
जिला महामंत्री अजीत सिंह ने आयोजित कार्यक्रम में कहा कि विश्व धरोहरों को सहेज के रखना आज की पीढ़ी की जिम्मेदारी है। जनपद की भूली बिसरी इमारते हमारे बीते हुए कल की साक्षी है। इन धरोहरों की साफ सफाई और इनको सहेजने में सबसे बड़ा योगदान स्वच्छता सैनिकों का है। स्वछता सैनिकों को सम्मानित करके हम सब गौरांवित महसूस कर रहे हैं। जिला महामंत्री ने कहा कि भाजपा हर उस शख्स का सम्मान करती है जिसने देश निर्माण में अपना खून पसीना बहाया है।
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने श्रवण देवी मंदिर परिसर में, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने बाबा मंदिर परिसर में,विधायक प्रभाष कुमार सुरसा में, आशीष सिंह आशु ने सुनासी नाथ मंदिर, एमएलसी अशोक अग्रवाल कछौना , विधायक अलका अर्कवंशी ने संडीला नगर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता कार्मिकों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र, पूर्व जिला अध्यक्ष रामबहादुर सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आकाश सिंह नगर अध्यक्ष अजीत उपाध्याय, नगर महामंत्री आशीष शुक्ला, पंकज सिंह, नगर उपाध्यक्ष मुनि मिश्रा, प्रदुम्न सिंह,नेत्री परिशा तिवारी, शुभम लोहिया, सभासद अमित त्रिवेदी रानू, अंबुज शुक्ला सुधीर बनिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें