March 17, 2026 8:46 am

विधायक साण्डी द्वारा सड़क सुरक्षा सम्बन्धी शपथ दिलायी गयी

हरी झण्डी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया
सड़क सुरक्षा एवं कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयीः-दयाशंकर
हरदोई।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) दयाशंकर ने बताया है कि आज चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत उप संभागीय परिवहन कार्यालय हरदोई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  विधायक साण्डी प्रभाष कुमार एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन संजीव कुमार, यात्री कर अधिकारी विवेक सिंह, यातायात निरीक्षक विनोद कुमार यादव, संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) सुशील कुमार द्वारा सड़क सुरक्षा एवं कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा  विधायक साण्डी प्रभाष कुमार द्वारा उपस्थित सभी लोगो को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी शपथ दिलायी गयी एवं हरी झण्डी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया। यातायात नियमों के सम्बन्ध में जानकारियां प्रदान की गयी। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा सम्बन्धी पम्पलेट/बुकलेट बॉटे गये। जनपद हरदोई के बावन चुंगी, साण्डी चुंगी, डीएम चौराहा, रोडवेज स्टेशन, नुमाईश चौराहा, लखनऊ चुंगी, पिहानी चुंगी एवं अन्य प्रमुख मार्गो एवं चौराहों पर ई-रिक्शा के माध्यम से सड़क सुरक्षा सम्बन्धी पम्पलेट/बुकलेट बॉटे गये और सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम के अवसर पर कार्यालय के समस्त कर्मचारी एवं पत्रकार बन्धु, बस/ट्रक/ऑटो यूनियन, परिवहन निगम के चालक/परिचालक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें