हरदोई।मिशन शक्ति के तहत हरदोई पुलिस की प्रभावी पैरवी से अभियुक्त को 04 वर्ष कारावास व पांच हजार रु के जुर्माने की सजा मिली है।
मिशन शक्ति के तहत मॉनीटरिंग सेल हरदोई द्वारा थाना हरियावां पर पंजीकृत मुअसं 412/12 धारा 363/366 भादवि में प्रभावी पैरवी के परिणाम स्वरूप दोष सिद्ध पाये जाने पर फास्ट ट्रैक न्यायलय प्रथम हरदोई द्वारा अभियुक्त सर्वेश कुमार को 04 वर्ष के कारावास व 5000 रु के अर्थ दण्ड से दंडित किया।अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले सहायक अभियोजक अमलेन्द्र सिंह का योगदान सराहनीय रहा है।














