March 15, 2026 8:57 pm

थाना समाधान दिवस हरपालपुर में 6 अरवल में आयी 4 शिकायतें

हरपालपुर,हरदोई।अरवल थाने में उप जिला अधिकारी सवायजपुर राकेश सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 4 शिकायतें आयी 3 शिकायतें पुलिस विभाग व एक राजस्व विभाग की शिकायत आई। जिसमें किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सभी शिकायतों के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की टीम को निस्तारण हेतु रवाना कि गया है।इस मौके पर थानाध्यक्ष राजपाल सिंह, उप निरीक्षक मौजूद रहे दूसरी तरफ उप जिलाधिकारी सवायजपुर राकेश सिंह ने शनिवार को थाना अरवल व खंड विकास अधिकारी डॉ० संतोष वर्मा ने हरपालपुर कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनी।
हरपालपुर कोतवाली में कुल 6 शिकायतें आई। जिसमें दो पुलिस व 4 राजस्व विभाग की शिकायतें आयी।2 शिकायतों का निस्तारण हुआ। जिसमें एक शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मौके पर हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक वरिष्ठ उप निरीक्षक मार्कंडेय सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें