March 17, 2026 11:31 am

निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर कैंप में 38 मरीजों का हुआ चयन

लायंस क्लब हरदोई विशाल द्वारा आयोजित निशुल्क आई कैम्प
38 मोतियाबिंद के मरीजों को कैंप में चयनित किया गया
फोटो
हरदोई।जिले के ग्राम काशीपुर गुरुकृपा हेल्थ मेडिकल क्लिनिक पर निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर कैंप का आयोजन लायंस क्लब हरदोई विशाल एवं शंकरा आई हॉस्पिटल चौबेपुर कानपुर के तत्वाधान में किया गया,जिसमें 86 मरीजों के आखों की जांच की गई। जिसमें 38 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिन्हें बस द्वारा कानपुर संकरा आई हॉस्पिटल चौबेपुर ले जाया जाएगा वहां पर मोतियाबिंद का ऑपरेशन करके वापस भिजवाया जाएगा।
लायंस क्लब के पूर्व गवर्नर हरगोविंद सेठी ने बताया कि यह पूरी सेवा तरह से निःशुल्क होती है। मोतियाबिंद का ऑपरेशन मरीजों के रहने खाने पीने की व्यवस्था चश्मा दवा आदि सभी पूर्णतया निःशुल्क रहती है। जोन चेयरमैन अवध बिहारी मिश्रा ने बताया कि क्लब का लक्ष्य 1000 मोतियाबिंद ऑपरेशन के है। क्लब के यह आठवां कैम्प है, अभी तक 2056 मरीजो का परीक्षण किया जा चुका है तथा कुल 721 लोगो का ऑपरेशन सफलता पूर्वक हुआ है।
क्लब द्वारा डॉक्टरों की टीम को प्रशस्ति पत्र व लायंस क्लब इंटरनेशनल की पिन देकर सम्मानित किया गया।
डॉ की टीम में डॉ प्रीति श्रीवास्तव, डॉ सुमन सिंह, डॉ कृष्णा, डॉ राम मोहन जी ने सहयोग किया।
इस सेवा कार्य अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन इकाई हरदोई के प्रांत अध्यक्ष अमित तिवारी ने मंच क्लब के सभी सदस्यों को एक-एक पौधा भेंट किया इस मौके पर डॉ प्रतीति श्रीवास्तव, डॉ राम मोहन, अध्यक्ष गौरव भदौरिया,अखिलेश गुप्ता सहित क्लब के सदस्य उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें