March 11, 2026 6:29 am

शासन व प्रशासन पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ हैः-उपजिलाधिकारी

हरदोई।उपजिलाधिकारी सण्डीला देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया है कि ग्राम बहुती के मजरा दलेलपुर पकरिया कोल, भिखनी खेड़ा और एक अन्य गांव गोंडवा के जो 7 लोग लखनऊ में बंथरा के पास दुर्घटना में मारे गए थे और 5 लोग घायल थे उन सभी मृतकों के परिजनों को दो दो-दो लाख रुपये का चेक और घायलों को 50-50 हजार का चेक सांसद मिश्रिख अशोक रावत और  विधायक सण्डीला अलका अर्कवंशी के द्वारा आज गांव में जाकर वितरित किया गया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने शोकसंतृप्त परिवारों के साथ संवेदना प्रकट करते हुए आश्वासन दिया कि शासन व प्रशासन पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें