March 17, 2026 2:36 am

क्रिएटिव ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में गायन व एक्टिंग प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

हरदोई।अंतर्ध्वनि जन कल्याण समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रहीं क्रिएटिव ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में गायन व एक्टिंग प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए।
लेट्स सिंग प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि कार्यशाला की तर्ज पर हुई सिंगिंग प्रतियोगिता के फाइनल में सेमी क्लासिकल गाने के आधार पर विजेता तय किए गए। जूनियर वर्ग में लखनऊ की वान्या भार्गव प्रथम, शाहजहाँपुर की काव्या गर्ग द्वितीय व केशव गर्ग तृतीय रहे। हरदोई के वेदांत व आर्यन शर्मा को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। सीनियर वर्ग में हरदोई की इशिता तिवारी प्रथम, परी वर्मा द्वितीय व आरती त्रिपाठी तृतीय रहीं। अक्षय प्रताप सिंह व अन्वेषा तिवारी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। मोस्ट सीनियर वर्ग में लखनऊ के रामेंद्र कुशवाहा प्रथम, हरदोई की विनी शर्मा द्वितीय व बागपत के हेमंत तृतीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार हरदोई की सीमा गौर व कंचन पांडेय को दिया गया। संयोजन लीला पाठक, अभिषेक द्विवेदी व शिवानी मिश्रा का रहा व निर्णय मुम्बई से गायक व कम्पोज़र नवनीत बैरागी व दूरदर्शन आर्टिस्ट आस्था त्रिवेदी ने किया। लेट्स एक्ट प्रतियोगिता में ‘कोरोना काल के बाद विद्यालय खुलने पर खुश या नाखुश’ विषय पर अभिनय कर मुम्बई के अभिमन्यु दिलीप ऋषीश्वर प्रथम, हरदोई की आद्या शुक्ला द्वितीय व अलीना किरमानी तृतीय रहीं। दिल्ली की कृशा सहगल व देहरादून के मानव गर्ग को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। संयोजन नीलम राज, स्मिता अस्थाना व शशांक मिश्रा का रहा। निर्णय मुम्बई से निर्देशिका अवन्तिका एस रावल व फ़िल्ममेकर आवेग त्यागी ने किया।परिणाम की घोषणा के अवसर पर अविनाश मिश्रा, अनुराधा मिश्रा, दीपक कपूर, अखिलेश गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, रवि किशोर गुप्ता, रज्जन सिंह, रुपाली खन्ना, पारुल तिवारी, कालिंद्री वैश्य, इला द्विवेदी, आयुषी अस्थाना, साक्षी वर्मा, खुशबू टंडन, शिवांगी सिंह, आलोकिता श्रीवास्तव, चेतना शुक्ला, स्मृति पांडेय, पलक शर्मा, नवल किशोर, अभय शाह व महेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें