March 12, 2026 9:20 pm

आमने सामने भिड़ी बाइक एक की मौत दो घायल

 

*कमरुल खान*

बिलग्राम ॥थाना क्षेत्र के अन्तर्गत दुर्गागंज गांव के निकट अचानक दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । औऱ दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कटरा बिल्हौर मार्ग के अन्तर्गत बिलग्राम साण्डी मार्ग पर बाइक सवार राजू23 पुत्र शमशाद अपने दोस्त मजीद पुत्र मुद्दे निवासी काईमऊ थाना साण्डी के साथ बिलग्राम से कीं ओर साण्डी मार्ग पर स्थित गांव जा रहा था तभी सांडी की ओर से आ रही बाइक टक्कर हो गई जिससे मौके पर ही बाइक सवार राजू की मौत हो गई।औऱ मजीद व दूसरा बाइक सवार नीलेश पुत्र भन्नू वर्ष निवासी पिंडारी थाना सांडी जो सांडी से बिलग्राम आ रहा था गंभीर रूप से घायल हो गए । बाइक सवार घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उपचार के बाद बाइक सवार मजीद की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।परिजनों ऩे बताया कि राजू बंबई मे आटो चलाता था विवाहित है । एक पुत्र एक पुत्री है सभी का रो रो कर बुरा हाल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें