प्रधान के घर के बरामदे से बाइक उठा ले गए अज्ञात चोर
पीड़ित प्रधान ने थाने पहुंच कर दिया प्रार्थना पत्र
बघौली,हरदोई।थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात बाइक चोरों ने एक प्रधान की बाइक को निशाना बना लिया।मिली जानकारी के अनुसार ,ग्राम सभा गोपार के पूर्व प्रधान हरीराम पुत्र गिरधारी निवासी कोडरी पुरवा मजरा गोपार कस्बा बघौली में बने मकान में रहते हैं।उनकी पत्नी सुधा ग्रामसभा गोपार की मौजूदा प्रधान हैं।बीती रात घर के बाहर बने बरामदे में खड़ी प्लैटिना मोटरसाइकिल यूपी 30k 4793 को अज्ञात चोर चुरा ले गए, सुबह हरी राम ने जब घर के बाहर देखा तो बाइक कहीं दिखाई नहीं दी। इस पर पूर्व प्रधान ने आसपास के लोगों से जानकारी ली लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला।उसके बाद पूर्व प्रधान हरीराम ने थाना बघौली में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जानकारी दी।थाना प्रभारी सोमपाल गंगवार ने तत्काल पुलिस बल को मौके पर भेजा और मामले का तत्काल खुलासा करने का आश्वासन दिया।















