February 7, 2026 2:23 am

आबकारी एवं पुलिस की दबिश में 195 लीटर अवैध कच्ची शराब, 450 किलोग्राम लहन बरामद

हरदोई।आबकारी विभाग जिले में कच्ची शराब बनाने वालों पर लगातार दबिश दे रही है जिससे अवैध कच्ची शराब बनाने वाले सकते में हैं।जिलाआबकारी रविशंकर के नेतृत्व में थाना पिहानी के ग्राम कपूरपुरवा,थाना साण्डी के ग्राम अंटवा,आदमपुर,रसूलपुर ऐमा,थाना अरवल के ग्राम बेहटा लाखी,चंद्रमपुर, बडिजोर में आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त दबिश की कार्रवाई की गई।दबिश दौरान सघन तलाशी में लगभग 195 लीटर अवैध कच्ची शराब, एवं लगभग 450 किलोग्राम लहन बरामद हुई।शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं मे 06अभियोग पंजीकृत किये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें