March 17, 2026 10:07 am

मुख्य चौराहे पर लड़े दो अन्ना मवेशी

 

बिलग्राम हरदोई ।। नगर की सड़कों पर आवारा घूम रहे अन्ना मवेशियों से आम जनमानस त्रस्त है। हर रोज़ गाहे-बगाहे इनकी रोड पर आपस में भिड़ने की खबरें आती रहती हैं।कहीं कहीं इनकी जद में आने से लोग चुटहिल भी होते रहते हैं हालांकि हाल ही में पुलिस अधीक्षक के सख्त रुख अपनाने पर पालिका प्रशासन ने अन्ना मवेशियों पर लगाम लगानी शुरू कर दी थी।लेकिन बावजूद इसके अभी भी इनपर पूरी तरह काबू पाया नहीं जा सका है। नगर में अन्ना मवेशियों की धमाचौकड़ी आये दिन होती रहती है।सोमवार रात को बिलग्राम के मुख्य चौराहे पर दो अन्ना मवेशी आपस में लड़ते दिखाई दिए जिसमें आसपास खड़ी गाड़ियां भी चपेट में आ गई उनमें काफी नुकसान होने की सूचना मिली है। आसपास के दुकानदारों में अन्ना मवेशियों को लेकर रोष व्याप्त है।अभी कुछ दिन पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने दो अन्ना मवेशियों की लड़ाई में एक मोटरसाइकल छतिग्रस्त हो गयी थी और लोगों ने भाग के जान बचाई थी अन्ना मवेशियों से आम जनमानस बुरी तरह से त्रस्त है। मवेशियों के आतंक के चलते लोगों का सड़क पर सुरक्षित चलना मुश्किल बना हुआ है। हालत यह है कि आए दिन कोई न कोई इन अन्ना मवेशियों की चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें