March 15, 2026 4:35 pm

दशकों से जर्जर मार्ग पर चलने को मजबूर ग्रामीण, गड्ढा मुक्त अभियान चलाकर फीलगुड करा रही सरकार

कछौना,हरदोई।संडीला से मल्लावां मार्ग के ग्राम सभा खजोहना से रसूलपुर आंट संपर्क मार्ग की हालत काफी बदहाल है। ग्रामीणों ने इस मार्ग के जीर्णोद्धार की मांग शासन प्रशासन से की। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा आम जनमानस को झेलना पड़ता है। रसूलपुर आंट से संडीला मल्लावां मार्ग को जोड़ने वाली संपर्क मार्ग का पल्हाराई पुलिया तक दो किलोमीटर का हिस्सा कई वर्षों से जर्जर पड़ा है। इस मार्ग पर गहरे गहरे गड्ढे होने से आवागमन दुष्कर है। सड़क की गिट्टी बजरी पूरी तरह से गायब है। इस मार्ग की जर्जर हालत होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। इस मार्ग पर दो दर्जन ग्रामों खजोहना, कुतुबपुर, पाल्लाराई, रसूलपुर आदि सहित दर्जनों ग्रामों के ग्रामीणों के आवागमन का मुख्य मार्ग है। जहां एक तरफ सरकार गड्ढा मुक्त अभियान चलाकर फीलगुड करा रही है, वहीं विभागीय अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा आम जनमानस झेलने को मजबूर है। हादसे का डर हमेशा बना रहता है। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बाद भी शासन प्रशासन नहीं ध्यान दे रहा है। रात के अंधेरे में व बरसात के समय दुर्घटनाओं में इजाफा हो जाता है। वही इमरजेंसी वाहन न पहुंचने के कारण गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों की पुरजोर मांग के बावजूद सड़क की हालत जस की तस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें