March 16, 2026 10:53 pm

शव रखकर जाम लगा रहे लोगो को कोतवाल ने जड़ा थप्पड़, 

लापता पिता का शव मिलने के बाद अफसर की दहलीज पर इंसाफ की मांग करने पहुंचे था पीड़ित परिवार
हरदोई।जिले की पुलिस पर एक पीड़ित की पिटाई करने का आरोप लगा है। दरअसल लापता पिता का शव नहर में मिलने के बाद कल रविवार रात जब पीड़ित पुत्र और परिजन मृतक का शव लेकर डीएम से न्याय की गुहार लगाने आए तो गुस्साए शहर कोतवाल ने पीड़ित के थप्पड़ जड़ दिया, जिससे वो नाले के किनारे जा गिरा। घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। पीड़ित की पिटाई के बाद अब पुलिस शहर कोतवाल की इस हरकत के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति न बिगड़ने के लिए पुलिस कार्रवाई का बचाव करने में जुटी है।फिलहाल पुलिस अधिकारी पूरे मामले में पुलिस की किरकिरी होने के बाद राजपत्रित अधिकारी से जांच कराने का दावा कर रहे हैं।
पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम मझिया बखरिया निवासी रामेश्वर पुत्र बुद्धा का 10 दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था।जिसके बाद वो लापता हो गया था। उनके परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद रामेश्वर की गुमशुदगी की एफआईआर थाने में लिखाई थी। पीड़ित परिजनों का आरोप है पुलिस ने मामले में शिथिलता दिखाई और कोई फौरी कार्यवाही न करते हुए मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया,जिसके बाद शनिवार को रामेश्वर का शव जनपद लखनऊ के थाना काकोरी क्षेत्र के एक गांव निकट नहर में तैरता मिला। शव की शिनाख्त के बाद मृतक के परिजन शव का लखनऊ में पोस्टमार्टम करा कर रविवार को शव हरदोई ले आये जहा परिजनों ने हत्या की आशंका जताने के बाद जब पुलिस का रवैया लापरवाही वाला देखा तो परिजन शव लेकर डीएम के बंगले न्याय की गुहार लगाने पहुंचे थे। डीएम बंगले पर शव लेकर पहुंचने और जाम लगाने की सूचना के बाद शहर कोतवाल संजय कुमार पांडेय भी पुलिस बल के साथ वहां पर पहुंच गए। पीड़ित परिजनों का आरोप है जिसके बाद शहर कोतवाल ने पीड़ित परिजनों को अपनी बात जिलाधिकारी से कहने का भी मौका नही दिया और उन लोगो के साथ मारपीट करके मौके से भगा दिया। इसी मामले में कोतवाल संजय पांडे का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह पीड़ित परिजन के थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं थप्पड़ इतनी जोर का था कि पीड़ित जमीन पर दूर जा गिरा।फिलहाल पूरे मामले का वीडियो सामने आने के बाद थप्पड़ बाज कोतवाल और पुलिस की किरकिरी होने के बाद पुलिस अधिकारी कानून व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े इसलिए पुलिस के मामूली बल प्रयोग की दुहाई देकर पूरे मामले में थप्पड़बाज कोतवाल का बचाव करने में जुटे हैं।फिलहाल पुलिस अधिकारी पूरे मामले में पुलिस की किरकिरी होने के बाद राजपत्रित अधिकारी से जांच कराने का दावा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें