March 17, 2026 12:12 am

खाली पड़े घर से चोर ले उड़े सोने चांदी के जेवरात

चोरी की वारदात की सूचना पर हरियाणा से घर पहुंची पीड़िता ने पड़ोसियों पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र
पाली,हरदोई।कस्बे के एक मोहल्ले में बीते शनिवार की रात एक खाली पड़े मकान में छत के सहारे पहुंचे चोरों ने बक्से का कुंडा तोड़कर सोने चांदी के जेवरातो पर अपना हाथ साफ कर दिया पीड़िता द्वारा पड़ोसियों पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया है।पाली कस्बे के मोहल्ला आबिद नगर निवासी रामप्यारी परिवार सहित हरियाणा में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करती हैं खाली पड़े मकान में बीते शनिवार की रात चोर छत के सहारे मकान में दाखिल हुए और बक्से कब कुंडा तोड़कर उसमें रखा 500 ग्राम चांदी का दुआ सोने की नथ 2 जोड़ी पायल 8 ग्राम सोने के झाले मात दे दी सोने की दो पेंडल सोने के और नाक की बारी चोरी कर ले गए चोरी की घटना की जानकारी होने पर जब रविवार की शाम को  पीड़िता अपने घर पहुंची उसके बाद पीड़िता ने पड़ोसियों पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि घटना संज्ञान में है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें