March 10, 2026 7:00 am

फांसी पर लटकता मिला किशोरी का शव

बिलग्राम हरदोई।थाना क्षेत्र के इटौली गांव में 18 वर्षीय किशोरी ने घर के कमरे में रस्सी से लटक कर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी निशा पुत्री लालाराम 18 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर के कमरे में जाकर रस्सी से लटक कर आत्महत्या कर ली निशा की मां मीना कुमारी ने बताया कि मैं घर के बाहर गोबर के उपले पाथ रही थी जब काम से फारिग होकर घर के  अंदर आई तो देखा कि मेरी पुत्री निशा कमरे के अंदर रस्सी से लटकी हुई मिली। शव लटका देख कर मां मीना चीख पुकार करने लगी आवाज सुनकर आसपास  के लोग इकट्ठा हो गए और घर के अंदर आकर कमरे में लटकी युवती को रस्सी से उतारकर आनन-फानन में सीएचसी ले आए जहां पर डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी।मां मीना कुमारी ने बताया कि मेरे पति लालाराम घर से बाहर महितापुर रिश्तेदारी गए हुए थे फिलहाल फांसी लगाने की वजह अभी तक मालूम नहीं हो पाई है पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें