हरपालपुर/हरदोई।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।वहीं घर में रखी नकदी एवं जेवरात भी ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्यवाही की बात कही है।
हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 22 जनवरी की रात जब वह अपने घर में अकेली थी। तभी उसके गांव का युवक घर में घुस आया और उसे बुरी नियत से पकड़कर दुष्कर्म किया शरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक उसकी जेठानी के जेवरात एक जोड़ी सोने के झाले, सोने का हार, माँगवेदी, नाक की नथ, सोने की बेसर, सोने की अंगूठी, 10 साड़ी एवं46हजार रूपये की नगदी घर से उठा कर भाग गया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।