पूर्व जिला अध्यक्ष पदमराग सिंह पम्मू ने किया कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन
*कमरुल खान*
बिलग्राम हरदोई । समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष व विधानसभा सवायजपुर के सपा प्रत्याशी पदम राग सिंह पम्मू ने कार्यकर्ताओं को उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के लिए रणवीर बदलने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि हमारे सामने भाजपा कार्यकर्ता बड़ी चुनौती है और वह चुनाव में जनता से जुड़ाव रखकर अनर्गल प्रचार कर समाजवादी पार्टी को शिकस्त देने का काम कर रहे हैं हमें भी और हमारे कार्यकर्ताओं को भी चुनाव की रणनीति और सोच हो बदल कर उनके मुकाबले की सोच बनानी होगी उन्होंने कहा कि संगठन में पार्टी के हर वर्ग को जोड़ना चाहिए और उनसे मेलजोल रखना चाहिए। कार्यक्रम में सियाराम यादव एडवोकेट ने कहा कि आज हर उम्र के कार्यकर्ता हर वर्ग के कार्यकर्ता बनाने चाहिए और ऐसे कार्यकर्ता हो जिनसे हर वर्ग का जुड़ा हो प्रधान जगदीश यादव ने क्षेत्र में सपा आयोजनों की को बनाए जाने पर जोर दिया रामप्रसाद आर्य एडवोकेट हरिपाल यादव महमूद भारतीय आदि कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे इस दौरान पूर्व सैनिकों को समाजवादी मंच से सम्मानित किया गया।