March 16, 2026 8:01 pm

ट्रक ने बोलेरो में मारी टक्कर 7 घायल पांच गंभीर जिला अस्पताल रेफर

शादी समारोह से वापस लौट रही थी बोलोरो दुर्गागंज के सामने हुआ हादसा।

कमरुल खान

बिलग्राम हरदोई। बिलग्राम कटरा बिल्हौर मार्ग दुर्गागंज गांव के निकट एक तेज गति से आ रहे डंपर ने बोलेरो गाड़ी में टक्कर मार दी बोलेरो सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलोरो पर सवार नरेंद्र 35 वर्ष रामबक्स 60 वर्ष विद्यासागर 50 वर्ष गोविंद 12 वर्ष सरजू 41 वर्ष रामसागर 50 वर्ष उदयवीर 30 वर्ष निवासी कुसनपुरवा थाना अरवल से बारात बांगरमऊ गई थी जो मंगलवार लगभग 3:00 वापस लौट रही थी तभी दुर्गागंज गांव के निकट ट्रक ने बोलोरो गाड़ी में टक्कर मार दी जिससे बोलेरो सवार 7 लोग घायल हो गए।ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद घायल नरेंद्र, राम बक्स, विद्यासागर, गोविंद,सरजू,की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें