March 16, 2026 11:08 pm

पिता ही निकला हत्याआरोपी आला कत्ल बरामद

हरदोई।पचदेवरा थाना क्षेत्र बिसौली ग्राम के बाहर खेत में एक जुलाई को एक 15 वर्षीय युवती का शव पड़ा मिला था, जिसके गले व पेट पर धारदार हथियार से चोट के निशान मौजूद थे स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों द्वारा शव की शिनाख्त मोहिनी पुत्री अनंगपाल निवासी ग्राम हथौड़ा थाना पचदेवरा के रूप में हुई, थी पुलिस ने शव को देख कर ही हत्या होने की संभावना जता रही थी पुलिस इसके बाद इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई थी जिसमे आखिरकार पुलिस को सफलता हाथ लग गई है और पुलिस ने हत्या की घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी राजेश द्विवेदी ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि पिता द्वारा प्रेम प्रसंग के शक में 15 वर्षीय अपनी ही बेटी मोहिनी की दरांती से हत्या की  थी। जिस दरांती से मोहिनी की हत्या की गई थी पुलिस ने उस दरांती को भी बरामद कर युवती के ब्लाइंड मर्डर की घटना का खुलासा कर दिया है। एसपी ने बताया कि मोहिनी की हत्या के बाद से ही अनंगपाल बराबर अपने बयान बदल रहा था जिससे पुलिस का शक गहराता चला गया और आखिरकार पुलिस ने जब सख्ती से अनंगपाल से पूछताछ की तो उसने मोहिनी की हत्या की बात कबूल कर ली। एसपी ने बताया कि अनंगपाल को शक था कि उसकी बेटी मोहिनी किसी लड़के से बात करती थी जिससे वह दुखी था और उसने अपनी ही बेटी की हत्या की साजिश कर उसे दरांती से मौत के घाट उतार दिया। एसपी श्री द्विवेदी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें