March 16, 2026 9:39 pm

गोपार गाँव मे जन चौपाल लगाकर एसडीएम ने सुनी जन समस्या

हरदोई ।। ब्लाक अहिरोरी के अंतर्गत ग्राम गोपार के प्राइमरी विद्यालय मे एक जन चौपाल लगाकर एसडीएम स्वाती शुक्ला ने ग्रामीणों की जन समस्याये। सुनी वही प्राइमरी विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार शर्मा ने जर्जर प्राइमरी विद्यालय के सम्बन्ध मे अवगत कराया जल्द नव निर्माण का अनुरोध किया वही गोपार गाँव जल निगम विभाग द्वारा गाँव मे पाइप लाइन डालकर खड़ंजा इंटरलाकिंग के बीच मार्ग मे खोद कर बड़े बड़े गड्डे डाल दिए जिससे आये दिन कोई न कोई ग्रामीण चोटहिल हो जाता हैँ जिसके सम्बन्ध मे ग्रामीणों ने शिकायत दिया और गावं के कई। चकरोड़ व मरघट कब्जेदारी को लेकर शिकायती पत्र दिया वही उपजिलाधिकारी ने समस्त ग्रामीणों की समस्याये सुनकर तत्काल कार्यवाही का आदेश दिया वही मौके पर नायब तहसीलदार आभा चौधरी, राजस्व निरीक्षक रमाकांत गुप्ता लेखपाल देवेन्द्र वर्मा ग्राम पंचायत अधिकारी कृपाल सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर ए के द्विवेदी प्रधान प्रतिनिधि हरिराम वर्मा व ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें