March 12, 2026 7:17 am

नशेबाज एक्सरे टेक्निशियन के खिलाफ चिकित्सा अधीक्षक ने कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।

हरपालपुर हरदोई। हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात नशेबाज एक्सरे टेक्निशियन के खिलाफ चिकित्सा अधीक्षक ने कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।
स्थानीय सीएचसी में तैनात एक्सरे टेक्नीशियन हिमांशु तिवारी ने सोमवार को शराब के नशे में धुत होकर मरीजों व तीमारदारों के साथ जमकर बदसलूकी की थी।तथा बवाल काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिससे स्वास्थ्य मोहकमा की काफी किरकिरी हुई थी।बुधवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित कुमार वर्मा ने एक्सरे टेक्निशियन हिमांशु तिवारी के खिलाफ जांच रिपोर्ट कार्यवाही के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को भेज दी है। बताते चलें करीब 2 साल से हरपालपुर सीएचसी में तैनात एक्सरे टेक्निशियन शराब के नशे में धुत होकर कई बार मरीजों व तीमारदारों के साथ अभद्रता कर चुका है। क्षेत्र के मलौथा गांव निवासी जयशंकर सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग भी कर चुके हैं। हालांकि अब एक्सरे टेक्निशियन के खिलाफ लगभग कार्यवाही सुनिश्चित मानी जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रोहिताश कुमार ने बताया मामला संज्ञान में आया है जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें