March 16, 2026 10:33 pm

मंत्री के जन्मदिवस पर सदस्य प्रदेश कार्यसमिति भाजपा युवा मोर्चा की टीम ने कस्बे के मुख्य चौराहे पर भंडारे का किया आयोजन

*मंत्री के जन्मदिवस पर सदस्य प्रदेश कार्यसमिति भाजपा युवा मोर्चा की टीम ने कस्बे के मुख्य चौराहे पर भंडारे का किया आयोजन*

*कछौना, हरदोई।* युवा नेता संचित अग्रवाल सदस्य प्रदेश कार्यसमिति भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में उनकी टीम ने जिले के युवा मंत्री नितिन अग्रवाल के जन्मदिवस पर कछौना चौराहे पर भंडारे का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, व्यापारी, सभासद गण, आम जनमानस ने प्रतिभाग कर नितिन अग्रवाल के जन्मदिवस पर उनके दीर्घायु होने की कामना की। युवा नेता संचित अग्रवाल ने बताया मंत्री युवाओं के पथ प्रदर्शक हैं, वह राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं, वह युवाओं के आइकॉन है। उनके नेतृत्व में जिले को विकास की नई दिशा मिल रही है।

इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष मोहम्मद नसीम, प्रधान प्रतिनिधि सिद्ध पाल, गौतम कनौजिया, बबलू सिंह कटका, चंदू सिंह, प्रदीप गैस एजेंसी संचालक, श्रीश मिश्रा, प्रधान अमरनाथ उर्फ गुड्डू सहित गणमान्य लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

 

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें