January 29, 2026 5:52 pm

77वां स्वतंत्रता दिवस पर नगर में फहराया 101 फीट ऊंचा तिरंगा

कछौना, हरदोई। युवा नगर अध्यक्ष ने कछौना कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना के पास स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में 101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की सौगात दी। जिसका उद्घाटन सांसद अशोक रावत व एमएलसी अशोक अग्रवाल ने फीता काटकर किया।

जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा 101 फुट तिरंगा झंडा फहराया गया, जो जिले सहित कछौना की शान बना। यह तिरंगा लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया, बच्चे बुजुर्ग युवा पुरुष महिलाएं लोगों ने फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम और ट्विटर पर तिरंगे के साथ वीडियो व फोटो के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिव्यांशी दीक्षित व नगर प्रमुख राधारमण शुक्ला व उनकी टीम के अथक प्रयास से कछौना कस्बे को 101 फुट तिरंगा की सौगात मिली। सांसद अशोक रावत ने कहा यह ऐतिहासिक क्षण है। यह अनगिनत शहीदों को श्रद्धांजलि है। जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपने जीवन का बलिदान कर दिया। सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने कहा सबसे ऊंचा ध्वज अनगिनत शहीदों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि है। जिन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। यह पल हम सबके लिए गांव का क्षण है। यह नए भारत की दिशा है जो युवा नगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला के नेतृत्व में कछौना कस्बे को नई दिशा मिल रही है। हम सब मिलकर नगर को आदर्श नगर बनाने में कार्य करें। नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े देश के पटल पर नगर कछौना को नई पहचान दें, यह गौरव का क्षण है।

इस पल के साक्षी कछौना सभासद गण, पूर्व सभासद, बुजुर्ग, पुरुष, महिलाएं, युवा, बच्चे, दूधराज के लोग साक्षी बने। लोग देश प्रेम से ओतप्रोत थे। लोगों में नया उत्साह का संचार हुआ। पंकज शुक्ला ने कहा यह एक शुरुआत है कछौना की तरक्की के लिए कामयाबियों की लड़ी लगा देंगे। आप सबके सुझाव सहयोग से कछौना की तस्वीर बदल देंगे। जिसे कई दशक तक याद रखा जाएगा।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें