March 17, 2026 5:13 am

बिलग्राम, 28 को निकलेगा जुलुस ए मोहम्मदी तैयारी मुकम्मल

कमरुल खान

बिलग्राम (हरदोई) हर साल की तरह इस साल भी खानकाह ए सुगरविया बड़ी सरकार मोहल्ला मैदान पुरा से 12 रवीउल अव्वल को निकलने वाला जुलूस जुलूस ए मोहम्मदी बृहस्पतिवार को अंजुमन गुलमान ए रसूल (रजिस्टर्ड) मोहल्ला मैदानपुरा व अंजुमन आशिकाने रसूल मोहल्ला काजीपुरा की कयादत में पूरी शानो शौकत के साथ निकाला जाएगा जुलूस की सारी तैयारियाँ मुकम्मल हो चुकी हैं। ये जानकारी देते हुए अंजुमन के अध्यक्ष वाजिद हुसैन ओवैसी ने बताया कि जुलुस ए मोहम्मदी की सरपरस्ती काजी ए शरअ हजरत मौलाना सैयद ओवैस मुस्तफा वास्ती फरमाएंगे जुलूस के सिलसिले में मंगलवार एक मीटिंग मदरसा दारुल उलूम दावतुससुगरा में आयोजित की गई जिसमें कस्बे के सभी अंजुमनों के सदर व जिम्मेदारान ने हिस्सा लिया मीटिंग में हजरत सैयद उवैस मुस्तफा वास्ती व सैयद बादशाह हुसैन वास्ती ने सभी अंजुमनों के सरपरस्तों से अपील करते हुए कहा कि जुलूस बहुत सुकून और शांति के साथ निकाला जाएगा अंजुमन गुलामाने रसूल के अध्यक्ष न ये बताया कि काज़ी ए शरअ सैयद उवैस मुस्तफा वास्ती की अपील है कि वक्त से जुलूस में शामिल हों जुलूस से संबंधित नबी की शान के ही नारे लगाये जायें रीमिक्स नातों को न बजाये, नाचना कूदना गैर शरई कामों को जुलूस में करना सख्त मना होगा सभी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे ताकि आवागमन बाधित न होने पाये मीटंग में प्रमुख रूप से सैयद फैजान मुस्तफा वास्ती शजर हुसैन अब्दुल अली व तमाम आशिके रसूल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें