कमरुल खान
बिलग्राम हरदोई ।। प्रदेशकार्यकारिणी में सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर गृह नगर पहुंचे सपा नेता राजेश यादव का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा की इंडिया गठबंधन इस बार भाजपा को जरूर परास्त करेगा जिसके लिए उनके नेता व पार्टी पूरी तैयारी कर चुकी है।
बिलग्राम स्थित शांति देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में उनके स्वागत में सपा के विधानसभा प्रत्याशी बृजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ जो इंडिया गठबंधन में शामिल हुई है यही इंडिया गठबंधन भाजपा को इस बार केंद्र में सरकार बनाने नहीं देगा और एक जनता के लिए हितकारी सरकार केंद्र में बनेगी उन्होंने यह भी कहा की महंगाई भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार का विरोध समाजवादी पार्टी कर रही है
किसी भी दिशा में भाजपा को उत्तर प्रदेश में हराया जाएगा उनके नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव लगातार प्रदेश में जनता के बीच कार्य कर रहे हैं जिससे समाजवादी पार्टी को लोकसभा के चुनाव में सफलता मिलेगी।