*कछौना, हरदोई।* द्वितीय श्री शतचण्डी महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कछौना क्षेत्र के पौराणिक मंदिर मां गोवर्धन मंदिर अमृतसर तीर्थ टिकरी में चल रहा है। जहां पर भक्त पहुंचकर भक्ति में डूबकर आनंद उठा रहे हैं। नैमिषारण्यधाम से पधारे यज्ञ आचार्य द्वारा पूजन कर वेद मंत्रो से अग्नि प्रज्वलित कराई गई। साध्वी सरिता दीक्षित के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया गया। इस अवसर पर प्रबंधक गजराज सिंह इंटर कॉलेज टिकरी आरबी सिंह तोमर उर्फ बबलू सिंह, विनय सिंह, उत्तम सिंह, राजा मौर्य, संतोष श्रीवास्तव, लवकुश आदि दूरदराज से पुरुष महिलाएं बच्चों ने कथा का आनंद उठाया। यह भागवत कथा का आयोजन 30 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें राम कथा, श्रीमद् भागवत कथा की जा रही है। इस आयोजन का उद्देश्य यज्ञ से क्या लाभ होता है। मानव जीवन सरल होता है। मानवता की रक्षा होती है। मानव जीव जंतु चर चराचर के मध्य प्रेम की भावना का भाव पैदा होता है। जिससे लोगों के जीवन में शांति सुकून आता है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता