March 15, 2026 3:03 pm

डंपर की टक्कर से लखनऊ पब्लिक स्कूल के छात्र की मौत

*कमरुल खान*

बिलग्राम हरदोई। । कटरा बिल्हौर मार्ग सदरपुर गांव के निकट एक स्कूटी सवार छात्र को डंपर ने जोरदार टक्कर दी जिससे स्कूटी सवार छात्र की मौत हो गई वहीं दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार उरुज पुत्र शकील 20 वर्ष निवासी ग्राम मटियामऊ अपने दोस्त प्रांजल सिंह पुत्र पुनीत सिंह 20 वर्ष निवासी ग्राम मुनौरापुर थाना मल्लावां के साथ माधवगंज स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल में फाइल जमा करने आया था स्कूल का कार्य खत्म कर वो अपने दोस्त प्रांजल के साथ पहले सदरपुर गांव आया जिसके बाद वह अपने दोस्त के साथ वापस अपने गांव जा रहा था तभी स्कूटी सवार छात्र उरूज को डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उरुज व उसका साथी प्रांजल गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों की मदद से घायलों को आनन फानन में उपचार के लिए सीएचसी लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उरूज को मृत घोषित कर दिया वही प्रांजल की हालत को गंभीर देखते हुए उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि उरूज पुत्र शकील कक्षा 11 का छात्र था जो एलपीएस माधौगंज में शिक्षा ग्रहण कर रहा था इस दर्दनाक हादसे से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें