March 13, 2026 4:18 pm

बिलग्राम में भारतीय किसान यूनियन भानु की सदस्यता सभा: दो दर्जन से अधिक लोग शामिल

बिलग्राम: भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद कमर खान के बिलग्राम स्थित कार्यालय पर एक विशेष कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक लोगों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर ग्राम आलमपुर, मजरा सदरपुर, ब्लॉक माधोगंज सहित आसपास के कई गांवों से किसान और स्थानीय लोग कार्यालय पहुंचे। सभी नए सदस्यों को राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद कमर खान ने संगठन में शामिल करते हुए सदस्यता प्रदान की। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने “जय जवान, जय किसान” के नारे के साथ संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और किसानों के हितों के लिए एकजुटता का संकल्प दोहराया। मोहम्मद कमर खान ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य किसानों की आवाज को बुलंद करना और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें