February 7, 2026 2:57 am

मीर अब्दुल वाहिद बिलग्रामी के उर्स के मौके पर अखिलेश यादव ने भेजी अकीदत के साथ चादर

बिलग्राम, हरदोई में प्रख्यात सूफी संत मीर अब्दुल वाहिद बिलग्रामी की याद में आयोजित तीन दिवसीय उर्स वाहिदी तय्यबी ताहिरी का आगाज़ हो चुका। शनिवार को उर्स के इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सूफी संत की मजार पर चादर भेंट कर अपनी अकीदत पेश की। यह चादर उनके प्रतिनिधि व प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना इरफानुल हक ने मजार पर चढ़ाई।

मौलाना इरफानुल हक ने अखिलेश यादव का संदेश पढ़ते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खानकाहे वाहिदिया के सज्जादा नशीन सय्यद सोहैल मियां को शुभकामना संदेश भेजा। संदेश में अखिलेश यादव ने देश और प्रदेश में अमन-शांति की कामना की और समाजवादी पार्टी के खानकाहों के प्रति स्नेह और सहयोग को निरंतर बनाए रखने की बात कही।

चादरपोशी के अवसर पर समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय नेता ब्रजेश वर्मा (टिल्लू), नसीम खां, अफसर अली भुल्लू, इरशाद खान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें