March 17, 2026 1:31 am

बेटे के जन्मदिवस पर ग्राम प्रधान ने गांव को किया सैनेटाइज

कासिमपुर,हरदोई।जिले के थाना कासिमपुर के क्षेत्र गौसगंज चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत तेरवा दहिगवां में ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने अपने पुत्र के जन्मदिवस पर गांव को सैनेटाइज कराया। साथ ही उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को कोरोना से बचाव हेतु जागरूक किया तथा सभी से आग्रह किया, कि बिना आवश्यक कार्य हेतु घर से बाहर ना निकले।
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने सभी से अपील की है कि फैल रही इस वैश्विक महामारी को रोकने के लिए आप सभी मिलकर सरकार का सहयोग करें तथा अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। जिससे कि अन्य बीमारियों को भी फैलने से रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें