March 4, 2026 12:49 am

नगर पालिका हरदोई कोरोना के प्रति सतर्क

ईओ निरंतर ले रहे, नाला सफाई व मैनुअल सफाई का जायजा

हरदोई।नगर पालिका कोरोना से प्रोटेक्शन को लेकर पूर्णतया अलर्ट है।ईओ की निगरानी में कंटेनमेंट जोन समेत शहर में सैनिटाइजेशन का कार्य हो रहा है तथा ईओ रवि शंकर शुक्ल निरंतर नाला व अन्य मैन्युअल सफाई का जायज़ा ले रहे हैं।

मालूम हो कि जिले में इन दिनों कोरोना के मरीज कम होने लगे हैं।प्रशासन लगातार अपनी जिम्मेदारियों को कुछ हद तक बखूबी निभा रहा है। हरदोई के ईओ नगर पालिका स्वयं जमीन पर उतर कर कंटेनमेंट जोन हॉस्पिटल ,रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सैनिटाइजेशन साफ सफाई करवाने में जुटे हुए हैं। हालात धीरे धीरे प्रशासन और लोगों की भीड़ कम होने की वजह से सामान्य होने की तरफ बढ़ रहे हैं।
ईओ नगर पालिका रवि शंकर शुक्ला ने बताया कि हमारी टीम सैनिटाइजेशन का काम और साफ सफाई का काम तेजी से कर रही है इसमें हमें चीनी मिलों का भी सहयोग मिल रहा है उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें