सपा सरकार में ही सुभाष पाल बना अपराधी- सौरभ मिश्र नीरज
ढाई करोड़ की अवैध सम्पत्ति प्रशासन ने की जब्त
हरदोई।जिले में समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी और सरकार पर सपा के अपराधिक छवि के नेता सुभाष पाल को प्रताड़ित करने और झूठे मुकदमे में फंसाने के तथ्यहीन आरोप लगाए जो पंचायत चुनाव में सपा की अवश्यंभावी हार की हताशा का परिणाम है। जबकि उक्त सपा नेता का लंबा अपराधिक इतिहास है।उनपर पहला आपराधिक मामला 1994 में तत्कालीन मुलायम सिंह के नेतृत्व वाली सपा सरकार में दर्ज हुआ था।तब से अब तक निरंतर उक्त सपा नेता विभिन्न आपराधिक कृत्यों में लिप्त रहा जिसके फलस्वरूप बीते 26 वर्षों में गंभीर अपराधों में 22 मामले विभिन्न सरकारों में दर्ज किए गए।उक्त सपा नेता को समाजवादी सरकार में पूरा संरक्षण मिलता रहा जिसके चलते अवैध कारोबार के माध्यमों से इन्होंने अकूत संपत्ति अर्जित की।
सर्वविदित है कि सपा सरकार में अपराधियों, माफियाओं, गुंडों को पूर्ण संरक्षण मिलता रहा है। जिनके दम पर सपा सरकार में पंचायत चुनाव में अपराधियों माफियाओं को विभिन्न पदों पर काबिज कराया।भारतीय जनता पार्टी स्वस्थ लोकतंत्र में विश्वास करती है जिस कारण बीते 4 वर्ष 6 महीनों में योगी सरकार ने प्रदेश में माफिया व गुंडाराज को समाप्त करने का कार्य किया है।योगी सरकार में अपराधियों पर जो भी कार्यवाही हो रही है वह उनके आपराधिक कृत्यों का परिणाम है।भारतीय जनता पार्टी में द्वेष पूर्ण राजनीतिक का स्थान नहीं है।