March 17, 2026 9:34 am

भाजपा के सेक्टर संयोजक ने पूर्व में रहे थाना प्रभारी लोनार सुरेन्द्र सोनकर पर घूस लेने का लगाया गंभीर आरोप

हरदोई-भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर संयोजक ने पूर्व में तैनात रहे थानाध्यक्ष लोनार सुरेंद्र सोनकर पर घूस लेने का लगाया गंभीर आरोप लगाया है।

आपको बताते चलें,प्रार्थी घनश्याम सिंह पुत्र स्वर्गीय रामपाल सिंह ग्राम डमेलिया थाना लोनार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय के लिए गुहार लगाई है।
प्रार्थना पत्र में घनश्याम सिंह जो कि भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर संयोजक भी हैं, उन्होंने पूर्व में रहे लोनार सुरेंद्र सोनकर पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया की उनसे सुरेंद्र सोनकर ने ₹10000 घूस के तौर पर लिए, तत्पश्चात भी उनका कार्य नहीं किया।
अब सवाल यह उठता है जब भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ही अधिकारियों को रिश्वत देकर अपना काम करवाएगा तो आम जनमानस का क्या हाल होगा। पीड़ित घनश्याम ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय के लिए गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें