March 4, 2026 6:24 pm

सतौथा की प्रधान अंजना त्रिपाठी ने तालाब के किनारे किया वृक्षारोपण

हरदोई।हरपालपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत सतौथा में ग्राम प्रधान अंजना त्रिपाठी ने कहा कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ करने से आज के समय बहुत सी समस्याओं को जन्म दे दिया है। जिससे मानव जीवन पर संकट भी खड़ा हो रहा है। हमारे वेदों में एक वृक्ष को दस पुत्रों के समान बताया गया है। इसलिये हम सबको कम से कम एक-एक वृक्ष जरुर लगाकर उसकी सुरक्षा करनी चाहिये। उक्त विचार सतौथा की प्रधान अंजना त्रिपाठी ने आज वृक्षारोपण महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किये।

ग्राम में निर्मित हो रहे तालाब पर सर्वप्रथम हरिशंकरी पौधों,जिनमें एक साथ पीपल,बरगद और पाकड के पौधे का रोपण प्रधान अंजना त्रिपाठी ने किया। हिन्दू मान्यता में पीपल को विष्णु,बरगद को शंकर व पाकड़ को ब्रह्मा का स्वरूप माना जाता है।इसके उपरांत प्रधान ने प्राथमिक विद्यालय सतौथा,उच्च प्राथमिक विद्यालय सतौथा, प्राथमिक विद्यालय गौटिया व कुंड़िया सहित ग्राम सचिवालय व खेल मैदान में आम,आंवला,नीम,पीपल, बरगद,कंजी,इमली,सागौन आदि के पौधे रोप पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। साथ ही प्रदेश सरकार की मंशानुसार, गांव के धार्मिक महत्व के स्थलों पर वाटिका निर्माण, गांव के सम्पर्क मार्ग पर और तालाब पर वृहद वृक्षारोपण क्रमिक तौर पर कराकर गांव को हरा भरा बनाने का संकल्प ग्रामवासियों को दिलाया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रजनीश कुमार त्रिपाठी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम,ग्राम पंचायत सदस्य संध्या कुशवाहा,सुमन कश्यप,पूजा वर्मा,अनुपम पाण्डेय,अनंतराम वर्मा,अंश कुमार,बूथ अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री राहुल त्रिपाठी, राजेश मिश्रा,योगेश पाठक, आदि ग्रामवासियों ने पौधे रोपे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें