March 7, 2026 7:39 am

बंद मकान में फांसी पर लटकता मिला युवक का शव

दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

मल्लावां/ हरदोई।बन्द मकान में संदिग्ध हालात में शव फांसी पर लटका मिला। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मालूम हो कि कस्बे के मोहल्ला मिर्जापुर ऐंठाना शब्बीर का मकान बन्द रहता है। रविवार की दोपहर को मकान से बदबू आने पर मोहल्ले के लोगों की मकान के बाहर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मोहल्ले के लोगों ने मृतक के परिजनों को दी। जिसपर मृतक के परिजन मौके पर पहुँच गए। परिजनों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाकर देखा तो कमरे में छत के कुंडे में गमछे से शब्बीर का शव लटक रहा था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी।सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुँच गए। मृतक के पुत्र साहिल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 5 साल पूर्व उसके पिता परिवार सहित उसकी नानी के गांव पेसारी थाना आसीवन जनपद उन्नाव में जमीन खरीद कर रहने लगे। जबकि कस्बे का मकान बन्द रहता था। गुरुवार को पिता घर देखने की बात कहकर आए थे। तब से घर वापस नही गए। मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें