March 16, 2026 9:33 am

पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र प्रताप सिंह यादव पर हुए जानलेवा हमले के आरोप में भेजा गया जेल

हरपालपुर/हरदोई अरवल थाना क्षेत्र के तेरा परसौली गांव निवासी सांडी के पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र प्रताप सिंह यादव को जानलेवा हमले के आरोप में जेल भेज दिया गया है।

अरवल थाना क्षेत्र के तेरा पुरसौली गांव निवासी जंग बहादुर सिहं पुत्र मदनपाल सिंह ने अरवल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बुधवार की सुबह वह ट्रैक्टर से अपना खेत जोत रहा था। तभी तेरा पुरसौली गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र प्रताप सिंह व उनके पिता गया प्रसाद आ गए और खेत जोतने से मना किया। जिस पर पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र प्रताप सिंह ने लात घुसों से उसे मारा पीटा तथा उसके ऊपर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया। थानाध्यक्ष अरवल ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें