March 15, 2026 2:19 am

सपा व्यापार सभा की  समीक्षा बैठक हुई संपन्न

सपा व्यापार सभा की  समीक्षा बैठक हुई संपन्
हरदोई। समाजवादी पार्टी पर समाजवादी व्यापार सभा की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
व्यापार सभा की बैठक में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मनोचा ने मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार सभा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सपा सरकार में चुंगी समाप्त कर व्यापारियों व किसानों को बड़ी राहत दी थी। सपा सरकार में व्यापारियों को 5 लाख की बीमा योजना का लाभ दिया था। सपा सरकार में व्यापारियों के हित में वैट नहीं लागू किया गया था। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में व्यापारी सुरक्षित था।व्यापार करना आसान था सपा सरकार व्यापारियों को के हितों का ध्यान रखकर फैसले लेती थी, उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में व्यापारी अपने खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से जीएसटी में छुट देने व अपनी जान माल की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार नहीं सुन रही है।
 प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा बीजेपी सरकार व्यापारियों को 10 लाख रु का बीमा करें नहीं तो सपा व्यापार सभा व्यापारियों के हित में पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।                       समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल कहा कि सपा सरकार ने व्यापारी सुरक्षित था व्यापारी निडर होकर अपना व्यापार करते थे लेकिन जब से बीजेपी की सरकार बनी है तब से अब तक अपराधियों ने  207 व्यापारियों के साथ लूट पाट की है।
 पार्टी कार्यालय पर व्यापार सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता मिन्ना व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मनोचा, का 51 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत कियाम इस अवसर पर प्रमुख रूप से व्यापार सभा प्रदेश सचिव सोनू कनौजिया, जिला उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह,राजेश रस्तोगी,  अकील अंसारी ,उमेश यादव नीरज यादव सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें