March 5, 2026 9:12 am

अरवल पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो को किया गिरफ्तार

हरपालपुर/ हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी राम औतार पुत्र भूरा पप्पू पुत्र रामऔतार के पास से पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। वही दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
 बताते चलें कि अरवल थाना क्षेत्र के दर्जनों ऐसे गांव हैं जिनमें कच्ची शराब का धंधा लघु उद्योगों का रूप ले रहा है,  कच्ची शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और वहां धड़ल्ले से कच्ची शराब की बिक्री करते हुए नजर आते हैं।अरवल थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि 2 आरोपियों के कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें