January 24, 2026 12:43 pm

हरपालपुर थाना क्षेत्र में जुएं का फैलता कारोबार, 11 जुआंरी गिरफ्तार

हरपालपुर/हरदोई।हरपालपुर थाना क्षेत्र में कई वर्षों से जुँआ का कारोबार तेजी से पनप रहा है।बताते चलें कि दिउसीपुर गांव में बाहर से भी जुआंरी,जुआं खेलने के लिए यहां पर आते हैं।
हरपालपुर पुलिस ने रविवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम दिउसीपुर के दक्षिण बाग से जुऑं खेल रहे नरेंद्र सिंह निवासी सुरजूपुर,रामसिह निवासी शयामपुर पंजा, गोरस राम निवासी खसौरा,कल्लू निवासी खसौरा ,शमशाद निवासी काईमऊ थाना सांडी, सतीश निवासी रौरा थाना सांडी,नफीस निवासी काईमऊ थाना सांडी,नसरुद्दीन निवासी काईमऊ थाना सांडी, प्रवीन निवासी नेवादा परौंची थाना सांडी,राकेश  निवासी परसापुर थाना सांडी,गुड्डू  निवासी नेकपुर हातिमपुर थाना सांडी सहित 11 लोगो को गिरफ्तार कर लिया।प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने कुल 22048 रुपये बरामद किए हैं। जिसमें माल फड़ 19878 रुपये तथा माल जामा तलाशी 2170 रुपये व 52 अदद ताश पत्ते तथा नौ बाइक बरामद की गई है।उन्होंने कहा कि  सभी आरोपितों के विरुद्ध जुँआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें