March 13, 2026 1:29 pm

अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के कार्यकर्ताओं ने ओलंपिक विजेताओं को दी शुभकामनाएं

हरदोआई। अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त जय शिव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में टोक्यो ओलंपिक खेल स्पर्धा भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने पर एवं टोक्यो में हाकी कुश्ती भार एवं बैडमिंटन में कांस्य रजत पदकों को जीत कर खेल जगत में भारत का मस्तक ऊंचा करने पर आतिशबाजी छुड़ाकर एवं एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर तथा भारत माता एवं वंदे मातरम के गगनभेदी जयघोष के साथ विजय जश्न मनाया।

कार्यक्रम के उपरांत शिव सेवक गुप्त जय शिव ने कहा,भारत में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हमारे खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता वहीं अन्य खिलाड़ियों ने पहली बार ओलंपिक में पदक जीतकर अतुलनीय एवं अद्वितीय कार्य किया जो ऐतिहासिक पल है। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री योगेश सिंह ,प्रदेश उपाध्यक्ष ओम कुमार,राष्ट्रीय संयुक्त सचिव युवा प्रकोष्ठ अमित कुमार श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार त्रिपाठी,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनुराग सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश वर्मा,दिनेश चंद्र त्यागी, जागेंद्र सिंह कुशवाहा सहित दर्जनों अधिवक्ता पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें