March 16, 2026 8:28 am

शनिवार को मनाया जायेगा स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस 

स्वास्थ्य केन्द्रों पर आज मनाया जायेगा खुशहाल परिवार दिवस
हरदोई।समुदाय में परिवार नियोजन के प्रति  जागरूकता लाने, परिवार नियोजन साधन,अपनाने तथा  परिवार नियोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिला महिला अस्पताल सहित सभी शहरी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर शनिवार (21 अगस्त) को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जायेगा।यह जानकारी  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सूर्यमणि त्रिपाठी ने दी | उन्होंने बताया- अगस्त माह में आयोजित होने वाले खुशहाल परिवार दिवस पर पर प्रत्येक आशा कार्यकर्ता द्वारा त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अन्तरा  के लाभार्थी को सलाह देने के बाद उसे स्वास्य्ध केंद्र पर लाकर अन्तरा अवश्य लगवाना है।
उन्होंने बताया,नवंबर 2020 से खुशहाल परिवार दिवस हर माह की 21 तारीख को मनाया जा रहा है।इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लक्षित समूह द्वारा परिवार नियोजन के साधन अपनाने पर खास जोर दिया जाना है।इन लक्षित समूह में शामिल हैं – उच्च जोखिम गर्भावस्था (एच.आर.पी.) के रूप में पूर्व में चिन्हित की गयीं महिलाएं, नव विवाहित दम्पति और वह योग्य दम्पति जिनके तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया- इस दिन लक्षित दम्पत्ति को चिन्हित कर, विशेषकर ऐसे दम्पति को जो परिवार नियोजन के कोई भी साधन नहीं अपना रहे हैं उन्हें परिवार नियोजन के बास्केट ऑफ़ चॉइस,भ्रांतियों को दूर करने,सेवाओं की उपलब्धता स्वीकार्यता और प्रोत्साहन राशि  के बारे में बताया जायेगा।
इस दिवस के माध्यम से न केवल लक्षित समूह को बल्कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले लोगों को परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों के बारे में बताया जाता है और अपनाने हेतु प्रेरित किया जाता है। इसके अलावा उन्हें  साधन निःशुल्क उपलब्ध कराये जाते हैं |
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया- किसी भी परिवार नियोजन संबंधित जानकारी या समस्या के निदान हेतु 104 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। सभी  गतिविधियाँ कोविड से बचाव के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की जाएँगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें