March 13, 2026 4:51 am

जय भारत अभियान के अंतर्गत कांग्रेस की महिलाओं ने घर घर संपर्क किया

गोपामऊ क्षेत्र में कांग्रेसी सशक्त महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने किया घर-घर संपर्क
स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन
हरदोई। गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से महिला कांग्रेस की दमदार प्रत्याशी सुनीता देवी ने टीम के साथ जय भारत अभियान के अंतर्गत घर घर संपर्क करना शुरू कर दिया है कांग्रेस की नीतियों और सरकार के विरुद्ध आवाज बुलंद की आज राजीव गांधी की जयंती पर उन्होंने क्षेत्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
जय भारत अभियान के तहत जन जन घर-घर संपर्क अभियान 157 गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता देवी के नेतृत्व में टड़ियावां ब्लाक की न्याय पंचायत भैसरी,अमरावा, मानपुर, हरिहरपुर,देवी पुरवा आदि गांव में किया गया और कांग्रेस की नीतियों के बारे में लोगों को बताया गया तथा बीजेपी सरकार की नाकामियों को उजागर किया गया।
इस मौके पर अनीता पांडे जिला उपाध्यक्ष, महिला कांग्रेस रेनू वर्मा, रीता वर्मा सचिव महिला कांग्रेस, रुखसाना बेगम ब्लॉक अध्यक्ष, भुटटो मियां एडवोकेट जिला महासचिव मीडिया प्रभारी, जिला कांग्रेस कमेटी संदीप कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
वहीं कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती मनाई गई।
सुनीता देवी जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस ने कहा,कि राजीव गांधी जी ने लैपटॉप मोबाइल व अन्य योजनाओं का अविष्कार किया तथा देश को उन्नत की ओर ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें