March 16, 2026 9:34 am

भारतीय जनता पार्टी की संडीला विधानसभा योजना बैठक संपन्न हुई

भाजपा की संडीला विधानसभा योजना बैठक हुई संपन्न
हरदोई।भारतीय जनता पार्टी की संडीला विधानसभा योजना बैठक संपन्न हुई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मंत्री एवं सह प्रभारी उत्तर प्रदेश सत्याकुमार रहे। अध्यक्षता जिलाअध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा, भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक बूथ पर अपनी सशक्त उपस्थिति और मजबूत बुथ समिति की बदौलत चुनाव दर चुनाव अजेय बनी हुई है।
इसी कारण भारतीय जनता पार्टी अपनी बूथ समितियों का सत्यापन निश्चित समय अवधि पर अवश्य करती है। भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है इस हेतु प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी निश्चित जिम्मेदारी दी जाती है बूथ समिति का अहम किरदार है इसीलिए भारतीय जनता पार्टी का मंत्र  बूथ जीता तो चुनाव जीता है।
जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने कहा ,बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बूथ समितियों का शत प्रतिशत जमीनी भौतिक सत्यापन करना अति आवश्यक है।
बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय मंत्री/नगर मंडल प्रभारी संजय गुप्ता,क्षेत्रीय मंत्री विकास सिंह ,विधान सभा संडीला प्रभारी चेतन बिष्ट,ज़िलामहामंत्री अजीत बब्बन ,ज़िला उपाध्यक्ष करमवीर , सिद्ध प्रताप मौर्या ,विधायक राजकुमार अग्रवाल,
सांसद अशोक रावत एवं नगर मंडल में दोनो महामंत्री,सभी सेक्टर संयोजक,सेक्टर प्रभारी,और सेक्टर सत्यापन अधिकारी मौजूद रहे।साथ ही संडीला विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें